महोबा: करहरा कला में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Jun 3, 2026 24 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सल्फास खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। महिला की पहचान चंदू पत्नी कमलेश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।