कर्णप्रयाग प्रकरण में बड़ा फैसला: दोनों मामलों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर
कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद को लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए दोनों मामलों की विवेचना चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दी गई है। अब जांच एसएसपी हरिद्वार के निकट पर्यवेक्षण में होगी।
सिख संगठनों द्वारा लगाए गए स्थानीय पुलिस के कथित व्यवहार और आचरण संबंधी आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह को सौंपी गई है। उन्हें दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है तथा हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।
Pauri, Garhwal | Jun 22, 2026