आरा: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा और भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग, चाचा की मौत, भतीजा जख्मी, घटना पचैना बाजार पर हुई
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2026 कोईलवर थाना क्षेत्र के पचना बाजार पर चाचा और भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिसमें गोली लगने से चाचा की मौके पर मौत हो गई है जबकि भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। बताया गया कि चाचा और भतीजा किडनैपिंग केस में गवाही देकर के आरा कोर्ट से वापस घर लौट रहे थे, तभी पहचान बाजार पर अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है।