कोल: त्योहार ईद उल अज़हा को मद्देनज़र रखते हुए अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा, ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में शनिवार की सुबह तड़के से ही अलीगढ़ पुलिस के द्वारा ईद उल अजहा बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न करने के लिए जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए लगातार जायज़ा लिया गया।तो वहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।ड्रोन कैमरों से शहर की निगरानी की गई।