कोल: ज़ाकिर नगर में पारिवारिक कलह में युवक को लगी गोली, हुई मौत, भतीजे पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के ज़ाकिर नगर गली नंबर 7 की है। जहां पारिवारिक कलह में युवक को गोली लग गई। जिसके कारण युवक की मौत हो गईमइधर परिवार के लोगों ने भतीजे पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।इधर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई हेतु दो टीमें गठित कर दी है।