कोल: ईद की नमाज के बाद अकबर कासमी ने कहा, कुर्बानी की इजाजत अल्लाह ने दी है, हमारे मजहब में उंगली ना करें धीरेंद्र शास्त्री
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 ईद पर कुर्बानी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिया गया बयान सुर्खियों में है। धीरेंद्र शास्त्री ने ईद पर कुर्बानी का विरोध किया था। ईद के पर्व पर नमाज पढ़ने के बाद जमीयत उलेमा हिंद के जिला अध्यक्ष अकबर कासमी ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का पलटवार किया। उन्होंने कहा कुर्बानी की इजाजत हमें अल्लाह ने दी है धीरेंद्र शास्त्री हमारे मजहब में उंगली ना करें।