कोल: सिविल लाइन में त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जमालपुर चौकी परिसर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आगामी त्यौहार ईद उल अज़हा को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके तरीके से मनाने की अपील की, साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।