शिवपुरी नगर: कोर्ट में शादी की जिद पड़ी भारी, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से धुनाई ; वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर में एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो मंगलवार सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना वन स्टॉप सेंटर के बाहर हुई, जहां एक पुराने पॉक्सो प्रकरण से जुड़े युवक और युवती की शादी की तैयारी को लेकर विवाद हो गया था। युवती के परिजनों और कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह हंगामा हुआ।