मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने बाइक स्टंट के खिलाफ की कार्रवाई, आरोपी युवक को बाइक के साथ किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने बाइक स्टंट के विरुद्ध कार्रवाई किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फोटो के आधार पर नकरदेई थाना पुलिस ने सुरेंद्र कुमार पिता रामनाथ सिंह, साकिन कटगेनवा थाना नकरदेई जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर एक बाईक को भी जब्त किया है। जानकारी बुधवार को 3:34 बजे दी गई।