धरहरा: फुटओवरब्रिज छोड़ ट्रेन के किनारे से निकलना पड़ा भारी, युवक की दर्दनाक मौत,धरहरा रेलवे स्टेशन पर हादसा,
धरहरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभयपुर थाना क्षेत्र के टाली कोडासी गांव निवासी अर्जुन कोडा के 40 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ दारोगी कोडा के रूप में हुई है। वह इन दिनों धरहरा प्रखंड के मनकोठिया गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे।