चौगाईं: बैदा सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, जिस घर में चार दिन पहले बजी शहनाई, उसी घर से निकली अर्थी
बैदा गांव में रविवार की रात 8 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने नामजद ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध सोमवार की दोपहर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतक 12 वर्षीय आनंद के पिता जय कुमार शर्मा और 6 वर्षीय अरबी के बड़े मामा डब्ल्यू शर्मा ने नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सख्त कार्रवाई की मांग की है।