कोंडागांव: अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं, 'सेवा सेतु पोर्टल' बना डिजिटल सहारा
राज्य शासन की डिजिटल पहल के तहत “सेवा सेतु पोर्टल” के माध्यम से अब नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। पोर्टल पर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नागरिक घर बैठे आवेदन करने के साथ उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से सेवा सेतु पोर्टल और सेवा सेतु केन्द्रों का अधिक