बिशुनपुरा: मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
विशुनपुरा में रविवार को झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा की गढ़वा जिला इकाई एवं विशुनपुरा प्रखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रौनियार समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष प्रसाद थे।