नवाबगंज: बाराबंकी के जिलाधिकारी का तबादला, ईशान प्रताप सिंह संभालेंगे जिले की कमान, 2017 बैच के अधिकारी हैं
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। इसी क्रम में बाराबंकी को नया जिलाधिकारी मिल गया है, जहां अब ईशान प्रताप सिंह जिले की कमान संभालेंगे। वर्तमान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।