अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 28, 2025 जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर अपर समाहर्ता सईदा खातुन की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। परिमार्जन के 11153 मामलों में से 9946 का निष्पादन किया गया, शेष एक सप्ताह में निपटाने का निर्देश दिया गया। बेसहारा परिवारों को भूमि आवंटन के तहत अब तक 269 को जमीन दी गई। शेष को जल्द भूमि देने का आदेश भी अंचलाधिकारियों को दिया गया।