अरवल: खेत जाते समय बिजली के खंभे से छूने पर ग्रामीण बिहारी प्रसाद को लगा झटका, मौके पर मौत
Arwal, Arwal | Jul 28, 2025 सोमवार सुबह 11:00 डंका बीघा गांव में बिहारी प्रसाद की खेत जाते समय बिजली के खंभे में करंट आने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वे सुबह अपने खेत जा रहे थे और रास्ते में बिजली के पोल के पास से गुजरे। अचानक खंभे में फैले इलेक्ट्रिक शॉर्ट के संपर्क में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए, परीजनो के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया।