अरवल: भाकपा (माले) ने मनाया चारु मजूमदार का शहादत दिवस, 'वोटबंदी' और SIR के खिलाफ जनप्रतिरोध किया तेज़
Arwal, Arwal | Jul 28, 2025 भाकपा (माले) के द्वारा कम्युनिस्ट आंदोलन के महानायक और पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार की 53वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी। विधायक महानंद सिंह, जिला सचिव जितेंद्र यादव सहित सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए विरोध तेज़ करने का संकल्प लिया।