उज्जैन शहर: चिंतामन मणेश मंदिर का गर्भगृह चांदी से जगमगाया,दानदाता ने लगवाई गर्भगृह में 35 किलो चांदी
विश्व प्रसिद्ध चिंतामन मणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की आभा से जगमगाने लगा है। एक गुप्त दानदाता ने करीब 35 किलो चांदी दान कर गर्भगृह की दीवारों पर आकर्षक चांदी की नक्काशी और वर्क कराया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद मंदिर का गर्भगृह पहले से अधिक भव्य और आकर्षक दिखाई दे रहा है।