बहराइच: मल्हीपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप और बिटाना अस्पताल के बीच से चार चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने मालीपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप वितना अस्पताल के बीच वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की चार मोटरसाईकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बताया की राहुल व हनीफ को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।