बहराइच: नेवादा के पास मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा के पास मौरंग लगी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दबाकर बालक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।