बहराइच: इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत, सांसद व सदर विधायक ने किया शुभारंभ
बहराइच शहर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बहराइच सांसद आनंद कुमार गौड़ व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। बता दें कि 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसको लेकर आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।