बहराइच: शिवनगर तिराहे के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर तिराहा गोंडा रोड के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां अस्पताल में इलाज किया जा रहा। परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि किसी काम से गए हुए थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए हैं। अस्पताल में इलाज जारी है।