ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
आशियाना थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस ब्याज पर पैसा देने का आरोप, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र से कथित तौर पर ब्याज पर पैसा देने और पीड़ित को अगवा कर वसूली करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित के मुताबिक, उसने 12% मासिक ब्याज पर ₹10 लाख रुपये लिए थे। पीड़ित का दावा है कि अब तक वह ₹14 लाख रुपये चुका चुका है, जिसकी ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ी एविडेंस भी उसके पास मौजूद है।
आरोप है कि इसके बावजूद पीड़ित को कथित रूप से अगवा कर उसकी चेन और ₹20 हजार नकद ले लिए गए और अब ₹10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।
पीड़ित ने मामले को लेकर आशियाना थाने में तहरीर दी, लेकिन उसका आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस पूरे मामले को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है—क्या संबंधित लोगों के पास ब्याज पर पैसा देने का वैध लाइसेंस है? अगर नहीं, तो पुलिस की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई?
मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीड� #unfolowers #UttarPradesh #davidirish
Sadar, Lucknow | Sep 7, 2026