इटावा: कोतवाली इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले डेयरी संचालक का पेनल से हुआ पोस्टमॉर्टम, हत्या का आरोप
Etawah, Etawah | Apr 2, 2026 शहर के हरवंश नगर स्थित डेयरी संचालक शैलेन्द्र सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने 3 बजे पेनल से पोस्टमार्टम कराकर अहम खुलासे किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है, हालांकि सिर पर चोट के निशान मिलने और विसरा सुरक्षित किए जाने से मामले में संदेह बरकरार है। परिजनों ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार दिया।