बिहारीगंज: ग्वालपाड़ा में अपहृता व पांच माह के बच्चे की सकुशल बरामदगी
अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला के पति ने आरोप लगाया था कि गांव का विकास कुमार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। महिला अपने पांच माह के बच्चे और 70 हजार रुपये भी साथ ले गई थी। पुलिस ने कांड संख्या 116/26 में कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।