रायडीह: रायडीह की महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए की वट सावित्री पूजा
Raidih, Gumla | May 16, 2026 रायडीह प्रखंड में वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। शुक्रवार सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गईं। गांवों एवं मोहल्लों में वट वृक्ष के आसपास साफ-सफाई कर पूजा स्थल को सजाया गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती नजर आईं।