भरगामा: नया भरगामा में दो घर जलकर हुए राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा, पीड़िता ने मुआवजे के लिए दिया आवेदन
प्रखंड के नया भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मंगलवार को देर रात अचानक लगी आग से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना मसोमात जुबेदा खातून के घर से शुरू हुई. आग की चपेट में जुबेदा खातून व उनके परिजन के दो मकान आ गए. जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई.