भरगामा: आदिरामपुर ब्राह्मण टोला में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, भक्तों ने किया विधिवत पूजन
भरगामा प्रखंड के आदिरामपुर ब्राह्मण टोला सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई. संजय मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए.