महरौनी: ग्राम खिरिया छतारा निवासी इकलौते पुत्र अभिराज की सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
ग्राम खिरिया छतारा निवासी अभिराज पुत्र अमरेंद्र सिंह अपने चचेरे चाचा संजू राजा के साथ बाइक से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ललितपुर बानपुर मार्ग पर उन्हें तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान अपने पिता के इकलौते पुत्र अभिराज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं मृतक का शव उनके गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।