बदायूं: डहरपुर गांव के पास बुलेट मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
Budaun, Budaun | Aug 20, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के डहरपुर गांव के रहने वाले सत्यवीर पुत्र गजराज पैदल जा रहे थे कि डहरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सत्यबीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जाता है बुलेट मोटरसाइकिल सवार के चालक को भी चोट लगी है।