शाहपुरा: ग्रामीण शिविर सवालों के घेरे में: प्रभारी एसडीएम नदारद, फरियादी भटकते रहे, बारिश ने आयोजन को समेट दिया
शाहपुरा। सरकार की मंशा जनसमस्याओं का गांव स्तर पर त्वरित समाधान करने की है,लेकिन आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में हालात इसके उलट दिखाई दिए। सुबह से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति,कमजोर व्यवस्थाएं,सीमित कार्रवाई और अंत में बारिश ने पूरे शिविर को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया