भादरा: गांव गांधी बड़ी में दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध पिस्टल व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
भादरा के गांव गांधी बड़ी में भिरानी पुलिस थाना की दो टीमों ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने रूपेश उर्फ लाला (33) के पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस, जबकि नवीन कुमार (29) के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।