किशनगंज: खैरुना में 6 माह से पाइपलाइन तैयार, फिर भी नलों में पानी नहीं आया
जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सखरखा के खैरुना गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी और पाइपलाइन का कार्य करीब 5-6 माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं और दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।