मोहनलालगंज: गोसाईगंज के दुलारमऊ निवासी रिटायर्ड फौजी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जाँच में जुटी
राजधानी में तेज रफ़्तार ट्रक ने रविवार की रात करीब 09:30 बजे घर जा रहे बाइक सवार गोसाईगंज के दुलारमऊ निवासी रिटायर्ड फौजी ललित मिश्रा को रौंद दिया है। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल से 1 किमी दूर सड़क पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।