दरभंगा: NHRC के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा DMCH का औचक निरीक्षण, DMCH अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को दिए आवश्यक निर्देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष निगरानीकर्ता (बाल अधिकार एवं बुजुर्ग नागरिक) श्री बालकृष्ण गोयल द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था का जायजा लिया। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।