सिकंदराराऊ: नगला आम में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
हसायन थाना क्षेत्र के नगला आम की रहने वाली विवाहिता रेखा पत्नी सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।