देवीपुर: तीर नगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दादी-पोता घायल, बाबा मंदिर से बासुकीनाथ जा रहे थे
देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दादी-पोता घायल हो गए। दोनों बिहार के कटोरिया निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड में भर्ती कर