जांजगीर: जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अपूर्ण कार्यों पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और नियमित फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए।