जिले में 12 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के सफल, सुव्यवस्थित एवं नकल विहीन संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था का विस्तृत खाका तैयार किया गया है।