बख्शी का तालाब: घर में घुसकर ऑटो चालक से मारपीट और वाहन तोड़फोड़ का आरोप, डीसीपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर ऑटो चालक से मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने डीसीपी उत्तरी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। सिंघामऊ निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि 23 जून की रात नीरज, सूरज समेत चार लोगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।