नगड़ी: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार
Nagri, Ranchi | Jul 31, 2026 जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में छोटे भाई की हत्या करने के मामले में आरोपी बड़ा भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि सूरज उरांव ने अपने छोटे भाई आकाश उरांव की लोहे के चापड़ से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज उरांव को गिरफ्तार किया