खाचरौद: मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समस्या सुलझाने में विफल, प्रदेश की मंडियों में दिख रही है किसानों की परेशानी
प्रदेश भर की मण्डीयों से किसानों की समस्या देखने सुनने भी आ रही है, समर्थन मुल्य के पंजीयन की देरी से किसानो को मजबुरन मण्डी का रुख करना पड़ता है, जहां व्यापारीयों और तोलकाटो के हाथों किसानों का शोषण हो रहा है, शनिवार को खाचरोद मण्डी में तोल काटा के तोल पर सवाल खड़ा होगया असंतुष्ट किसानों ने तुलाई को लेकर विरोध किया। समस्या बताने के बाद भी सुधार नहीं किया