जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अशरफ अंसारी का स्वागत, हबीब हुसैन ने दी बधाई
दरभंगा: जनता दल (यूनाइटेड) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशरफ अंसारी की नियुक्ति पर दरभंगा के पूर्व नगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) हबीब हुसैन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हबीब हुसैन ने कहा कि अशरफ अंसारी एक अनुभवी, समर्पित और संगठन के प्रति निष्ठावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में जदयू का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशरफ अंसारी संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने इस नियुक्ति के लिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय नेता नीतीश कुमार तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है।
हबीब हुसैन ने कहा कि अशरफ अंसारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक समाज में पार्टी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा तथा संगठन को पूरे बिहार में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे तथा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।