दमोह: महादेव घाट में बिरसा मुंडा की मूर्ति खंडित, सांसद राहुल सिंह ने नई प्रतिमा लगाने की अपील की
Damoh, Damoh | May 18, 2026 दमोह महादेव घाट में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति खंडित होने के बाद सांसद राहुल सिंह ने आदिवासी समाज से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सहयोग से 30 लाख रुपए की लागत से नई मूर्ति, सौंदर्यीकरण और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने भरोसा दिलाया कि बिरसा जयंती से पहले नई मूर्ति लगने की बात कही।