ओरमांझी: अपर बाजार में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की 365 दिन ड्यूटी देने को लेकर हुई आमसभा
अपर बाजार में रविवार शाम करीब पांच बजे झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की 365 दिन ड्यूटी देने को लेकर आमसभा हुई। इस आमसभा में सा भी जिलों से हजारों की संख्या में होमगार्ड के जवान शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि झारखंड में होमगार्ड जवानों की संख्या के अनुपात में ड्यूटी काफी कम है।