आंवला: आंवला में आम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
आंवला स्थित मिर्जापुर हल्का में मंगलवार सुबह 11 बजे एक 40 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इस सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।काफी पूछताछ के बाद मृतक की पहचान मोहल्ला खेड़ा आंवला निवासी महेश पुत्र प्रेमराज (40) के रूप में हुई।