भोगांव: बिछवां आश्रम पहुंचे भोले बाबा के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने की प्रेसवार्ता, सरकार और विपक्ष को लेकर क्या बोले
हाथरस में हुई घटना के बाद बिछवां आश्रम पहुंचे भोले बाबा के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ0 ए पी सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने सरकार और विपक्ष की जमकर सराहना की। भोले बाबा के आश्रम में अंदर जाने और मीटिंग को लेकर मीडिया के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मीडिया कर्मियों से मिलने आए हैं। उन्होंने प्रदेश के सीएम और रक्षामंत्री की जमकर सराहना की।