भोगांव: बिछवां के ग्राम हरीनगर में स्थित भोले बाबा के आश्रम के अंदर बाबा की तलाश में पहुंची पुलिस, खाली हाथ वापस लौटी पुलिस
हाथरस में हुई घटना के बाद फरार भोले बाबा की तलाश में बिछवां पुलिस ग्राम हरीनगर में बने भोले बाबा के आश्रम में पहुंचीं। लेकिन काफी देर के बाद पुलिस आश्रम से खाली हाथ वापस लौटी। आश्रम के दोनो गेट सेवादारों ने बंद कर दिए। दोनो गेट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। आप इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि आश्रम के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।