भोगांव: बिछवां के गांव जसवंतपुर में नल से पानी भरने को लेकर महिला को महिलाओं ने गाली गलौज कर मारपीट कर किया घायल
गांव जसवंतपुर निवासी सोनम पत्नी संतोष कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि नल से पानी भरने को लेकर गांव निवासी शिवानी पत्नी रोशन व पिंकी पत्नी नामालूम आये दिन गाली गलौज करती रहती है। सुबह लगभग 10 बजे उक्त महिलाओं ने गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उक्त महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की छानवीन शुरू की है