भोगांव: बिछवां स्थित भोले बाबा के आश्रम से पुलिस की देखरेख में बाहर निकलीं भाजपा का झंडा लगाए लग्जरी गाडियां,प्रशासन पर उठे सवाल
बिछवां स्थित भोले बाबा के आश्रम से पुलिस की देखरेख में कई लग्जरी गाड़ियां बाहर निकालीं गई। इन गाड़ियों पर भाजपा के झंडे लगे हुए थे। आखिर ये गाड़ियां किसकी थीं। पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। वहीं कुछ सेवादार भी आश्रम से बाहर निकले हैं। लेकिन भोले बाबा हाथरस की घटना के 24 घंटे बाद भी आश्रम से बाहर नहीं निकले हैं।